दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. कुख्यात अपराधी मोहम्मद सलीम उर्फ 'गंजा' पकड़ा गया है. सलीम हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी/सेंधमारी सहित 75 से अधिक आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है.
सलीम गंजा और पुलिस के बीच बदरपुर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई जिसके बाद इस अपराधी को पकड़ लिया गया.
मोहम्मद सलीम कौन है?
मोहम्मद सलीम गंजा 75 से अधिक आपराधिक वारदातों में शामिल रहा तो 20 से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था. उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी/सेंधमारी जैसे कई केस थे. मोहम्मद सलीम उर्फ "गंजा" एक अत्यंत शातिर एवं दुस्साहसी अपराधी है. सलीम दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर सलीम पहलवान की हत्या में भी शामिल रहा है.इसके अतिरिक्त, यह आरोपी सलीम गैंग के एक अन्य सदस्य की हत्या में भी संलिप्त रहा है. यह आरोपी नासिर एवं दानिश पहलवान गिरोह का सक्रिय सदस्य है और लंबे समय से क्षेत्र में गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था.
कैसे कसा शिकंजा?
सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए दिल्ली STF टीम ने संदिग्ध को घेरने का प्रयास किया,उसी दौरान आरोपी की ओर से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई.जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें मोहम्मद सलीम उर्फ "गंजा" घायल हो गया.घायल आरोपी को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. मौके से हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.
जयपुर -दिल्ली एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, हादसे में SI की मौत; 2 कांस्टेबल घायल
1 बजे रात को कॉल कर की शिकायत, 10 मिनट में एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पीड देख लोग हैरान, हो रही तारीफ
Post a Comment