पुलिस ने सागौन की लकड़ी की अवैध तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ट्रक में लदी 54 नग सागौन की लकड़ी बरामद की है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली नें बताया कि पुलिस ने रविवार की रात बालवाली चौकी पर उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली।
Post a Comment