- Meerut: कब्रिस्तान में तेंदुआ दिखने से सनौता गांव में दहशत | दैनिक सच्चाईयाँ

Friday, 10 April 2026

Meerut: कब्रिस्तान में तेंदुआ दिखने से सनौता गांव में दहशत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के फलावदा थाना क्षेत्र के सनौता गांव में कब्रिस्तान के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जब गांव में एक व्यक्ति के निधन के बाद कब्र की खुदाई का कार्य चल रहा था।

राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव (संगठन) एवं प्रवक्ता आतिर रिजवी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, कब्र खोद रहे लोगों ने पास की झाड़ियों में एक तेंदुए को देखा। अचानक तेंदुए के दिखाई देने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ग्रामीणों ने दूर से उसका वीडियो भी बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।आतिर रिजवी ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल थाना पुलिस, जिला वन अधिकारी और रेंजर को अवगत कराया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी ब्रह्माकुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

रिजवी के अनुसार सूचना पर वन विभाग की रेंजर खुशबू उपाध्याय भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और तेंदुए की तलाश में आसपास के जंगल और झाड़ियों में कांबिंग अभियान शुरू कराया। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।राष्ट्रीय लोक दल नेता ने बताया कि प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...