- Meerut: टीबी को लेकर छात्राओं को जागरूक किया | दैनिक सच्चाईयाँ

Friday, 10 April 2026

Meerut: टीबी को लेकर छात्राओं को जागरूक किया

पीएल शर्मा टीबी यूनिट की टीम द्वारा शुक्रवार को स्टूडेंट्स के लिए टीबी उन्मूलन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा छात्राओं को क्षयरोग की जानकारी दी।

सभी को क्षयरोग के लक्षण बताए और यह भी बताया गया कि टीबी की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल नि:शुल्क की जाती है।

ये रहे मौजूद

यदि जांच करने पर व्यक्ति को टीबी निकलती है तो उस व्यक्ति का इलाज उसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सरकार द्वारा बिल्कुल नि:शुल्क कराया जाता है।भारत सरकार द्वारा उस टीबी रोगी के खाते में जब से उसका इलाज चलता है और जब तक पूर्ण होता है एक हजार रुपए प्रति माह टीबी रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम में एसटीएस शशि कुमारी द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के बारे में जानकारी दी गई बताया गया।

अपने विचार व्यक्त किये

कॉलेज प्रिंसिपल मंजू त्रिपाठी व स्कूल अध्यापिका रूबी सोनकर और जूही शर्मा ने टीबी उन्मूलन पर अपने विचार व्यक्त किये व टीबी मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने की अपील की। अंत में शबाना बेगम जिला पीपीएम कॉर्डिनेटर द्वारा सभी को टीबी की शपथ दिलाई गई और कॉलेज की प्रधानाचार्या व स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...