- UP:-गैंगरेप की बड़ी वारदात, लड़की को बाइक पर बिठाकर ले गए जंगल, बारी-बारी से मंगेतर के सामने किया रेप | दैनिक सच्चाईयाँ

Friday, 10 April 2026

UP:-गैंगरेप की बड़ी वारदात, लड़की को बाइक पर बिठाकर ले गए जंगल, बारी-बारी से मंगेतर के सामने किया रेप

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंगेतर के साथ मंदिर दर्शन करने जा रही युवती को बाइक सवार पांच बदमाशों ने डरा-धमकाकर अगवा कर लिया और बाग में ले जाकर कर पांचों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया.

इतना ही नहीं उन लोगों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया. पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर चार अभियुक्तों सुग्रीव, सचिन, पवन, शिवपूजन को अरेस्ट कर लिया है. पांचवे की तलाश जारी है.

मंगेतर के साथ मंदिर जा रही थी लड़की

बता दें कि लालगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह तीन अप्रैल को अपने मंगेतर के साथ मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित शिवमंदिर पर दर्शन के लिए जा रही थी. मंदिर पर जाने के लिए नहर के किनारे बने सड़क का उपयोग किया. नहर किनारे सड़क जाते समय कुछ दूरी पर बाथरूम के लिए रूकी. इसी दौरान वहां पर तीन बाइक सवार युवक आए. उसे और उसके मंगेतर को घेरकर पूछताछ करने लगे. पूछताछ के दौरान उन लोगों ने उन्हें मंदिर जाने की जानकारी दी.

रास्ते में दोनों को रोका, फिर किया गैंगरेप

युवती ने बताया कि हमने आरोपितों को यह भी बताया कि हमारी शादी तय है. इन लोगों ने फोन पर पीड़िता और उसके मंगेतर के माता-पिता से भी बात की. इसके बाद इन लोगों ने दोनों को अपनी बाइक व स्कूटी पर बैठा लिया. हम दोनों को मंदिर पर ले जाने की बात कही. आरोपियों ने हम दोनों को मंदिर न ले जाकर एक सूनसान बाग में ले गए. सभी ने मेरे साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया,उसके बाद पांचों युवकों ने मेरे संग जबरन दुष्कर्म किया. इस दौरान मेरा वीडियो भी बनाते रहे. धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को जानकारी दी तो वीडियो वायरल कर देंगे.

गैंगरेप की घटना को लेकर क्या बोले पुलिस अधीक्षक

घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि 8 तारीख को थाना मुंडेरवा में पीड़िता द्वारा एप्लीकेशन दी गई. तत्काल ही एप्लीकेशन मिलने के बाद मौके का मुआयना किया गया. पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके उपरांत पीड़िता द्वारा जो एप्लीकेशन दी गई थी. तत्काल ही मुकदमा पंजीकृत किया गया. पीड़िता का बयान अंकित किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम का गठन किया गया. सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 140(4), 70(1), 115(2), 352, 351(3) BNS व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)va, 3(2)v SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...