- Meerut: रोडरेज में भरे बाजार में व्यापारी नेता से मारपीट, थाने में हंगामा | दैनिक सच्चाईयाँ

Wednesday, 8 April 2026

Meerut: रोडरेज में भरे बाजार में व्यापारी नेता से मारपीट, थाने में हंगामा

कोतवाली के खंदक बाजार में रोडरेज में कार सवार चार आरोपितों ने भरे बाजार में व्यापारी नेता संग मारपीट कर दी। आरोपित दुकान से हथियार लेकर आए तो व्यापारी नेता व उनके बेटे ने दौड़कर अपनी जान बचाई।

व्यापारी नेता से मारपीट की सूचना पर भाजपाइयों ने थाने में हंगामा कर दिया। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपितों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अंकुर गोयल ने बताया कि खंदक बाजार में उनका हैंडलूम का व्यापार है। बुधवार दोपहर में उनका बेटा श्रेयांश गोयल घर से दुकान पर स्कूटी से जा रहा था। जब वह उर्दू मीडियम स्कूल के पास पहुंचा तो एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

इसके बाद आरोपित चालक ने उल्टे श्रेयांश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। श्रेयांश ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। मौके पर पहुंचे अंकुर गोयल ने कार सवारों से घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने एक राय होकर भरे बाजार में मारपीट शुरू कर दी।

इसी बीच एक आरोपित ने पास की दुकान से धारदार हथियार लाने को कहा तो पीड़ित पिता-पुत्र ने दौड़कर अपनी जान बचाई। व्यापारी नेता से मारपीट की सूचना मिलने पर भाजपा नेता दीपक शर्मा अपने साथियों संग कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराते हुए दो आरोपित साकिब व शरीफ निवासी पोदीवाड़ा को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कहना है कि अंकुर गोयल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपित गिरफ्तार हो चुके है। फरार आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...