मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र में छुट्टी पर आए बीएसएफ जवान की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि जवान की हत्या उसकी पत्नी के अवैध संबंधों की वजह से हुई. पत्नी का मौसरे भाई से प्रेम संबंध था.
इसका पता चलने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. पत्नी ने प्रेमी मौसेरे भाई और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर BSF जवान की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना ने एक बार फिर मेरठ के मुस्कान काण्ड की याद दिला दी है.
पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ जवान नैन सिंह छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे. उनकी पत्नी ने मौसेरे भाई के साथ अवैध संबंध बना रखे थे. जब नैन सिंह को इन संबंधों का पता चला तो घरेलू कलह बढ़ गई. पत्नी ने इस रिश्ते को जारी रखने के लिए पति की हत्या की साजिश रची. आरोपियों ने हत्या के लिए 6 लाख रुपये में सुपारी का सौदा किया. पत्नी ने इस रकम का इंतजाम करने के लिए अपने जेवर गिरवी रख दिए. साजिश के तहत हमलावरों ने इंचोली क्षेत्र के गांव में नैन सिंह पर हमला कर दिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी.
गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई
मेरठ पुलिस की टीम ने गहन जांच के बाद पूरे मामले का पर्दाफाश किया. पत्नी को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए पुलिस ने उसे और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में पत्नी का मौसेरे भाई भी शामिल है, जिसके साथ उसके अवैध संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से सुपारी, हथियार और साजिश से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं. मामले की जांच अभी भी जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
नीले ड्रम की दिला दी याद
इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों और अवैध संबंधों की वजह से एक परिवार को उजाड़ दिया. पिछले साल मेरठ के नीले ड्रम कांड के बाद अब यह घटना भी सुर्ख़ियों में है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि साजिश के हर पहलू को उजागर किया जा सके.
Post a Comment