- Meerut: कब्रिस्तान में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार | दैनिक सच्चाईयाँ

Monday, 6 April 2026

Meerut: कब्रिस्तान में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कब्रिस्तान में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम पूठी स्थित कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा कब्रिस्तान के गेट तथा धार्मिक आयतें लिखी पट्टिका को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया।

इस संबंध में थाना परीक्षितगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 126/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 298, 299, 301 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर देहात के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी गौरव पुत्र उदयवीर, निवासी ग्राम पूठी, थाना परीक्षितगढ़ को चिन्हित कर 6 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे समय पर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ इसी प्रकार के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुदीश सिंह, उपनिरीक्षक आकाश मौर्य, कांस्टेबल संजीव कुमार और कांस्टेबल भूरी सिंह शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...