- Meerut:-केएल स्कूल में रंगों से उकेरी नारी शक्ति की उड़ान | दैनिक सच्चाईयाँ

Monday, 13 April 2026

Meerut:-केएल स्कूल में रंगों से उकेरी नारी शक्ति की उड़ान

केएल इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन और स्कूलों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा और सीबीएसई से संबद्ध विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नूपुर गोयल एवं आशा चौधरी रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में जागरूकता फैलाने का भी सशक्त माध्यम हैं।

प्रतिभागियों का चयन किया

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स में रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना तथा नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। स्टूडेंट्स को कक्षानुसार तीन वर्गों में विभाजित किया गया और मेरे सपनों की उड़ान, मेरी माँ-मेरा गर्व, बढ़ेगी बेटी बढ़ेगा देश, नारी शक्ति देश की शक्ति तथा सशक्त नारी सशक्त भारत जैसे विषय दिए गए। बच्चों ने रंगों और तूलिका के माध्यम से अपने विचारों को बेहद आकर्षक ढंग से कैनवास पर उतारा। निर्णायक मंडल में प्रो।अल्का तिवारी, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. दिव्या और संजीव कुमार शामिल रहे। निर्णायकों ने निर्धारित मानकों के आधार पर प्रत्येक वर्ग से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का चयन किया।

प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

समापन समारोह में विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना का विकास करते हैं तथा मिशन शक्ति के उद्देश्यों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...