- UP:-1500 रुपये की ईदी बनी काल; एक ही घर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मामले में खुलासा | दैनिक सच्चाईयाँ

Wednesday, 1 April 2026

UP:-1500 रुपये की ईदी बनी काल; एक ही घर में मिले पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मामले में खुलासा

यूपी के मुजफ्फरनगर से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां बहन को ईदी में 1500 रुपये पर हुए विवाद ने पूरा परिवार लील लिया। विवाद में पति ने अपने मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या कर डाली।

उसके बाद खुद भी फांसी की फंदे पर लटककर मौत को गले लगा लिया। मंगलवार सुबह मकान में एक साथ चार शवों को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घंटों जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मोहल्लेवासियों का कहना कि 10 दिन से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट स्थित मदीना कॉलोनी निवासी इरशाद की छोटी बहन शाहीन उर्फ लाली की शादी भोकरहेड़ी में हुई थी। ईद से अगले दिन बहन भाई से मिलने आई थी। मगर बहन के बच्चे की तबीयत खराब हो गई थी और वह अपने घर चली गई थी। बच्चे के इलाज के लिए भाई ने अपनी बहन को ईदी के 1500 रुपये दिए थे। इस बात को लेकर इरशाद और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों का कहना कि दस दिन से दंपति के बीच विवाद चल रहा था। प्रतिदिन कहासुनी की आवाजें मकान से बाहर आती थीं।

मोहल्ले के लोगों ने दोनों को विवाद खत्म करने को कहा था। सोमवार को विवाद ज्यादा बढ़ गया। पड़ोसियों का कहना है कि मंगलवार सुबह चार बजे तक कहासुनी की आवाजें मकान से बाहर आ रही थीं। उसके बाद आवाज आनी बंद हो गयी थी। मंगलवार को सभी के शव मकान में पड़े मिले।

शराब के नशे में पत्नी को पीटने का लगाया आरोप

इरशाद की शादी पांच साल पहले सुभाषनगर थाना क्षेत्र के नई मंडी की रहने वाली नूरीन के साथ हुई थी। वह घरों में पुताई का काम करता था। नूरीन की बहन अर्शी ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही इरशाद उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगा था। छोटी-छोटी बातों पर वह नूरीन के साथ मारपीट करता था। कई बार उसके सामने भी इरशाद ने नूरीन को पीटा था। उसने बहन के नाखून तक तोड़ दिए थे और उसके पेट पर भी लात मारी थी। वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...