- UP:-मुझे कुछ हुआ तो वो आदमी गाड़ के निकाल लेगा... CM योगी को लेकर लड़की का कॉन्फिडेंस देख लीजिए' | दैनिक सच्चाईयाँ

Wednesday, 1 April 2026

UP:-मुझे कुछ हुआ तो वो आदमी गाड़ के निकाल लेगा... CM योगी को लेकर लड़की का कॉन्फिडेंस देख लीजिए'

 सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवती खुले तौर पर मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए प्रदेश में बदली कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की सराहना करती नजर आ रही है.

लड़की का कहना है कि उसे पूरा भरोसा है कि अगर उत्तर प्रदेश में उसके साथ कुछ भी गलत होता है, तो 'वो आदमी' उसे ज़मीन में गाड़कर भी निकाल लेगा.

प्रयागराज की रहने वाली है युवती

वीडियो में लड़की खुद को प्रयागराज कुंभ नगरी का निवासी बताती है. वह कहती है कि पिछले कुछ वर्षों में प्रयागराज समेत पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. शिक्षा व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्किटेक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. युवती का कहना है कि पहले हालात ऐसे थे कि लोग अपराधियों के नाम से कांप जाते थे.

पहले का डर और आज का बदलाव

लड़की वीडियो में यह भी कहती है कि पहले लोग अतीक अहमद के ड्राइवर तक से डरते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. उसके अनुसार आज उत्तर प्रदेश में आम नागरिक खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है और कानून-व्यवस्था पहले से कहीं मजबूत हुई है.

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 49 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 3 हजार से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वीडियो पर बड़ी संख्या में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और लड़की के आत्मविश्वास व बेबाक बयान की तारीफ कर रहे हैं.

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...