बागपत (उत्तर प्रदेश)- दिल्ली की 30 वर्षीय हिना उर्फ मुब्बासरीन नाम की एक मुस्लिम महिला ने एक हिन्दू पुलिस हवलदार को प्रेम जाल में फंसा लिया ।
तदोपरांत आरोपी महिला ने पीडित हिन्दू पुरुष के विरुद्ध बलात्कार का आरोप प्रविष्ट कराया एवं उसे धमकाकर इस्लाम स्वीकार करने के लिए बाध्य किया, साथ ही पीडित से १७ लाख रुपये वसूले । उत्तर प्रदेश के बागपत पुलिस ने आरोपी महिला को दिल्ली से बंदी बनाया बनाया ।
१. बागपत जिले में कार्यरत ३५ वर्षीय पुलिस हवलदार श्रीकांत ने आरोप में बताया कि गाजियाबाद में स्थानांतरण के समय उनकी भेंट दिल्ली की हिना से हुई । श्रीकांत की पत्नी का निधन हो चुका था, जिसका अनुचित लाभ उठाकर हिना ने उन्हें प्रेम जाल में फंसा लिया ।
२. आगे चलकर इस्लाम स्वीकार करने के विषय पर दोनों के बीच विवाद हुआ । इसके उपरांत हिना ने दिल्ली में श्रीकांत के विरुद्ध बलात्कार का आरोप प्रविष्ट कराया । उन्हें बंदी बना कर कारागृह में भेज दिया गया । मुक्त होने के उपरांत श्रीकांत ने हिना से संपर्क किया, तब उसने कहा कि यदि वह इस्लाम स्वीकार कर लें तो वह उनके पक्ष में साक्ष्य देगी एवं अपने पति को छोडकर उनसे विवाह करेगी ।
३. महिला के कहने पर पुलिस हवलदार ने धर्मांतरण कर लिया; किन्तु आरोपी महिला एवं उसके साथियों ने अलग-अलग कारण बताकर उन्हें धोखा देना प्रारंभ कर दिया । महिला ने न्यायिक वाद वापस नहीं लिया एवं श्रीकांत को धमकाकर उनसे १७ लाख रुपये फिरौती राशि ली ।
४. अंतत: श्रीकांत ने बागपत में महिला के विरुद्ध आरोप प्रविष्ट कराया । बागपत पुलिस ने उत्तर प्रदेश धर्मांतरण निषेध कानून के अंतर्गत न्यायिक वाद प्रविष्ट किया एवं आरोपी महिला को दिल्ली से बंदी बनाया ।
Post a Comment