बाबा धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सतभारिया गांव निवासी लोग बाबा धाम से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर नहर पुल के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो में सवार लोग उसमें ही फंस गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में संतोष कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामदयाल वर्मा, निर्मल वर्मा, सुमन वर्मा, जितेंद्र वर्मा, गुड़िया वर्मा, गौरव कुमार वर्मा, आराध्या वर्मा, कृष्ण वर्मा और जीतू वर्मा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Post a Comment