आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा आतंकी मस्जिद के गेट पर तड़प-तड़पकर मर गया. इस आतंकी का नाम था कारी सईद अब्दुल अजीज, जो 26/11 के मुंबई हमले में शामिल था. 8 अगस्त को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की एक मस्जिद के गेट पर वह अचानक गिरा और उसकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि उसे जहर देकर मारा गया है.इस घटना के बाद से इस्लामाबाद में हड़कंप मच गया है.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मस्जिद आने से पहले आतंकी अब्दुल अजीज ने एक अज्ञात जगह पर खाना खाया था.जैसे ही वह मस्जिद के गेट तक पहुंचा, वह अचानक गिरा और उसकी तुरंत मौत हो गई. फिलहाल उसकी मौत का सटीक कारण तो पता नहीं चल पाया. लेकिन स्थानीय प्रशासन ने जहर दिए जाने की बात से इनकार भी नहीं किया है.
26/11 हमले में था शामिल
संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाला कारी सईद अब्दुल अजीज लश्कर-ए-तैयबा का एक बड़ा चेहरा था. उसके कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया. इसके अलावा वह 26/1 1 हमले की प्लानिंग में भी शामिल था.
लश्कर-ए-तैयबा में, वह एक खास विभाग का अगुआ था. यह विभाग जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने और उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाने का काम करता था.उसकी अचानक मौत ने क्षेत्रीय खुफिया पर्यवेक्षकों का ध्यान खींचा है. हालांकि किसी अज्ञात जगह पर उसके खाना खाने और गिरने की टाइमलाइन से तो यही अटकलें उठ रही हैं कि उसे जहर दिया गया है. हालांकि एक्सपर्ट्स यह भी कह रहे हैं कि गंभीर मेडिकल इमरजेंसी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.
अब तक कितने आतंकी ढेर
हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के कमाडंर रिजवान हनीफ ने कैमरे पर कबूला था कि पाकिस्तान में पिछले 3 से 4 साल में अज्ञात हमलावरों द्वारा 30 से ज्यादा टॉप और खूंखार आतंकवादी मारे जा चुके हैं. ये आतंकी कराची, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जैसे बड़े शहरों में ढेर हुए थे.यहां देखें मारे गए बड़े आतंकियों की लिस्ट.
क्रम आतंकी का नाम संगठन / भूमिका मौत / घटना
1 हमजा बुरहान 2019 पुलवामा हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल मुजफ्फराबाद, PoK में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की
2 शेख यूसुफ अफरीदी लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर/ऑपरेटिव खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोली मारकर हत्या
3 अबू कतल सिंधी लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर; राजौरी-रियासी क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा झेलम, पंजाब में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की
4 सैफुल्लाह खालिद लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर/ऑपरेटिव पाकिस्तान के सिंध क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या
5 अकरम खान उर्फ अकरम गाजी लश्कर-ए-तैयबा का पूर्व भर्ती प्रमुख/शीर्ष कमांडर बाजौर, खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की
6 शाहिद लतीफ जैश-ए-मोहम्मद का वरिष्ठ सदस्य; पठानकोट हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल डस्का, सियालकोट की मस्जिद में गोली मारकर हत्या
7 बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर रावलपिंडी में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की
8 सैयद खालिद रजा अल-बद्र का पूर्व कमांडर कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की
9 जाहूर मिस्त्री उर्फ जाहिद अखुंद जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा; IC-814 अपहरण मामले से संबंधित कराची में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की
Post a Comment