- मानसून सत्र के सिर्फ चार दिन बचे,आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल,सदन में मौजूद रहेंगे अमित शाह | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 9 August 2026

मानसून सत्र के सिर्फ चार दिन बचे,आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल,सदन में मौजूद रहेंगे अमित शाह

मानसून सत्र के आखिरी चरण में अब संसद के अंदर कामकाज हो सकता है। आज सरकार लोकसभा में चार बिल पेश करने जा रही है। ये वो बिल हैं जो राज्यों की डिमांड से जुड़े हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि आज विपक्ष संसद की कार्यवाही चलने देगा।

आज जो चार बिल पेश होने जा रहे हैं उनमें केरल का नाम बदलकर केरलम करने का बिल है। ट्रिब्यूनल व्यवस्था में बदलाव की तैयारी का बिल है। अमित शाह आज सदन में मौजूद रहेंगे और खुद केरल बिल 2026 और सहकारी क्षेत्र से जुड़े कानून को बदलने का बिल पेश करेंगे।

इसके साथ ही चौथा बिल खनन को लेकर है जिसे अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 में संशोधन के लिए बिल सदन में रखेंगे।

गतिरोध तोड़ेंगी विपक्षी पार्टियां?

मानसून सत्र के अब केवल 4 दिन बचे हैं। सरकार लगातार विपक्षी दलों के नेताओं से बात कर रही है। किरेन रिजिजू खुद राहुल गांधी से कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। आज सदन में जो चार बिल लाए जा रहे हैं वो देश के कानूनी, प्रशासनिक और वित्तीय ढांचे को आधुनिक बनाने और राज्यों की मांगों को पूरा करने वाले हैं इसलिए विपक्षी पार्टियां इन बिलों का विरोध करने का जोखिम नहीं उठा सकतीं।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...