- आकाशीय बिजली का कहर: खेतों में काम कर रही महिला की मौत, बच्चों के सिर से उठा मां का साया | दैनिक सच्चाईयाँ

Tuesday, 4 August 2026

आकाशीय बिजली का कहर: खेतों में काम कर रही महिला की मौत, बच्चों के सिर से उठा मां का साया


झारखंड के गिरिडीह, दुमका और लातेहार में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मरने वाले 14 लोगों में से नौ गिरिडीह, तीन दुमका और दो लातेहार से थे।खोरीमहुआ के उप-संभागीय पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अमरेंद्र कुमार ने बताया, "गिरिडीह जिले में मेरे उप-संभाग के तहत आने वाले तीन थानों के इलाकों में बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि इनमें से पांच लोगों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की घटना केवल देवरी थाना क्षेत्र में हुई। अधिकारी ने बताया कि ये लोग खेलने के बाद एक स्थान पर बैठे हुए थे कि तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए चार लोगों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच थी। अधिकारी ने बताया कि गावां और नौडीहा थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरिडीह जिले के बगोदर पुलिस थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई।

- बारिश के कारण भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, 4 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत, मां और भाई घायल3 मासूमों के सिर से उठा मां का साया सबसे दर्दनाक घटना गावां थाना क्षेत्र के पटना चौक स्थित भेलवा मुख्य पथ के किनारे हुई। यहां 35 वर्षीय पूनम देवी, पति प्रवीण सिंह, सुबह से खेत में धान रोपाई का कार्य कर रही थीं। दोपहर में अन्य महिलाओं के साथ बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन कर रही थीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सबसे मार्मिक द्दश्य तब देखने को मिला जब महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे अपनी मां के शव के पास बैठकर बिलखते रहे। ग्रामीणों की आंखें भी यह द्दश्य देखकर नम हो गईं। बताया गया कि मृतका का पति दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुमका जिले के रामगढ़ ब्लॉक में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे समेत चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लातेहार में अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।



 

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...