भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. कोलंबो में खेले जा रहे इस मैच के पहले ही दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली.उन्होंने नंबर 3 पर उतरते हुए कमाल कर दिया. पडिक्कल ने अपनी पारी के दौरान चारों दिशा में रन बटोरे. अपने शतक से उन्होंने कमाल कर दिया और चेतेश्वर पुजारा के रिकॉर्ड को दोहरा दिया.8 साल बाद पडिक्कल का बड़ा करिश्मा8 साल बाद किसी भारतीय बल्लेबाज ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए विदेशी सरजमीं पर लगातार 2 शतक लगाए हैं. देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में खेले गए पहले मैच में शानदार शतक जमाया था, जबकि कोलंबो में भी खेले जा रहे दूसरे मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेल दी. इससे पहले ये कारनामा साल 2019 में चेतेश्वर पुजारा ने किया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 106 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर उन्होंने 193 रन बनाए थे. अब पुजारा के बाद पडिक्कल ने ये कारनामा 8 सालों बाद किया है.: IND vs SL: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, सचिन-सहवाग के एलीट क्लब में हुए शामिलपडिक्कल ने लगाए दो शतकगॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 167 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए थे. अब कोलंबो में खेले जा रहे पहले मैच की पहली पारी में 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली. उन्होंने 12 चौके अपने नाम कर लिए. पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन किया और कोलंबो में खेले जा रहा दूसरे टेस्ट मैच को अपने लिए यादगार बना दिया. उन्होंने तेज गेंदबाजों और फिरकी गेंदबाजों के सामने शानदार गेंदबाजी की.ऐसा है मैच का हालपहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारतीय टीम ने 85 ओवर में 300/5 रन बना दिए हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 33 गेंदों में 18 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने भी पडिक्कल के साथ मिलकर शानदार शतकीय साझेदारी निभाई. हालांकि गिल अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके. उन्होंने 108 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ऋषभ पंत 15 गेंदों में 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह चोटिल हो गए. रवींद्र जडेजा भी खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 83 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली.
about me
Mix Theme
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Praesent id purus risus.
लोकप्रिय पोस्ट
-
अधिकारियों के साथ दबंगाई करती महिला मेरठ:शास्त्री नगर एल ब्लॉक में रहने वाली एक महिला प्रेमलता उर्फ बिल्लो जो एल 1733 की निवासी हैं उसके...
-
ग्रेटर नोएडा में आईआईए की 35वीं वार्षिक आम सभा का मंगलवार को भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईए के नेशनल प्रेसिडेंट दिनेश गोय...
-
मणिपुर में जनगणना शुरू होने से पहले राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को अपडेट करने की मांग को लेकर 'कैंपेन फार जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन...
-
भा रत निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके चिन्ह के इस्तेमाल के रोक ल...
-
सेना में अग्निवीर बन देश सेवा का सपना रखने वाले युवाओं का जाट सेंटर में एक बार फिर से जमावड़ा लगने जा रहा है. सेना भर्ती कार्यालय बरेली ने...
-
नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है. बाढ़ से मरने वालों की संख्या 955 पहुंच गई है, जबकि 3900 लोग अब भी लापता...
Post a Comment