- पति और सास ने महिला को पिलाया टॉयलेट क्लीनर,इलाज के दौरान हुई मौत; जांच की मांग | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 23 August 2026

पति और सास ने महिला को पिलाया टॉयलेट क्लीनर,इलाज के दौरान हुई मौत; जांच की मांग

पंजाब के जालंधर जिले के कस्बा करतारपुर में एक महिला की टॉयलेट क्लीनर पिलाकर हत्या कर दी गई है। गंभीर हालत में उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

पति और सास पर टॉयलेट क्लीनर पिलाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक मामला जालंधर के करतारपुर थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जो उमंग बस्सी की पत्नी थी। आरोप है कि पति और सास ने महिला को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की थी। इसके बाद गंभीर हालत में नेहा को जालंधर के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

दोनों आरोपी घटना के बाद फरार

महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि अस्पताल में महिला को भर्ती कराने के बाद उसका पति और सास उसकी 6 साल की बेटी को लेकर वहां से फरार हो गए। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिला का कराया गया पोस्टमार्टम

वहीं, आज महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि महिला ने जज के सामने अपने लिखित बयान भी दिए थे। पुलिस इन बयानों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को जांच का हिस्सा बना रही है।

आरोपी पति के अवैध संबंधों का आरोप

इस मामले में महिला के पति के किसी दूसरी लड़की के साथ कथित संबंध होने की बात भी सामने आई है। आरोप है कि इसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में महिला की मौत के बाद जांच और भी गंभीर हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 




Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...