- UP:बस्ती में खौफनाक वारदात: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने टोका तो बेटी बन गई कातिल,नहर किनारे हंसिए से काट डाला | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 23 August 2026

UP:बस्ती में खौफनाक वारदात: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने टोका तो बेटी बन गई कातिल,नहर किनारे हंसिए से काट डाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 50 वर्षीय पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

पिता का सिर्फ इतना कसूर था कि उन्होंने अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसका विरोध किया था। पुलिस ने मामले की त्वरित जांच करते हुए आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

नहर किनारे लहूलुहान मिला था शव

यह पूरी घटना दुबौलिया थाना क्षेत्र के बभरौली गांव के पास की है। 21 अगस्त की रात करीब 10 बजे बभरौली से उत्तर दिशा में करीब 500 मीटर दूर नहर की पटरी पर एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक की शिनाख्त छावनी थाना क्षेत्र के रमवापुर तिवारी गांव निवासी कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई। कृष्णा प्रसाद के गले और कान के पिछले हिस्से पर किसी धारदार हथियार से कई गहरे वार किए गए थे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर रची गई थी खूनी साजिश

घटना के संबंध में मृतक के भाई कांशीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तहरीर के अनुसार, कृष्णा प्रसाद की बेटी दुर्गा का पड़ोसी गांव बभरौली के निवासी लक्ष्मण के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिता कृष्णा प्रसाद इस रिश्ते के पूरी तरह खिलाफ थे और बेटी को लगातार समझाते हुए उसकी शादी कहीं और तय करने की बात कर रहे थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।

आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हुआ विवाद

घटना के दिन शुक्रवार की दोपहर दुर्गा घर से बकरियां चराने के लिए निकली थी। इसी दौरान नहर के पास कृष्णा प्रसाद ने अपनी बेटी दुर्गा को उसके प्रेमी लक्ष्मण के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर पिता का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बकरी चराने के लिए साथ लाई गई बांस की लग्गी से दोनों को डांटते हुए मारना शुरू कर दिया।

बांस में बंधी हंसिया से उतारा मौत के घाट

पिता को हमलावर होते देख दुर्गा और उसके प्रेमी लक्ष्मण ने मिलकर कृष्णा प्रसाद के हाथ से बांस की लग्गी छीन ली। उस लग्गी के आगे पेड़ की डालियां काटने वाली तेज धारदार हंसिया बंधी हुई थी। दोनों ने उसी हंसिए से कृष्णा प्रसाद के गले और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जब कृष्णा प्रसाद लहूलुहान होकर बेहोश हो गए, तो दोनों आरोपी उन्हें वहीं तड़पता छोड़कर अपने-अपने घर चले गए। देर रात तक जब कृष्णा प्रसाद घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, जिसके बाद नहर किनारे उनका रक्तरंजित शव बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने बताया कि पिता द्वारा आपत्तिजनक हालत में देख लिए जाने और विरोध करने से नाराज होकर प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी बेटी दुर्गा और उसके प्रेमी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...