उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किसान की पत्नी के बैंक खाते में रातों-रात 10 करोड़ रुपये आ गए। लेकिन महिला और उसके परिवार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए यह फैसला किया कि वे इस पैसे को वापस कर देंगे ।
महिला के बेटे ने जब एटीएम जाकर खाते का बैलेंस चेक किया, तो स्क्रीन पर इतनी बड़ी रकम देखकर वह दंग रह गया। लेकिन परिवार ने एक रुपये तक निकालने की कोशिश नहीं की और बैंक को इसकी जानकारी देने का फैसला किया। बैंक ने इसे तकनीकी त्रुटि बताया और आश्वासन दिया कि समस्या का समाधान किया जाएगा।
Post a Comment