- Meerut:-बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 29 March 2026

Meerut:-बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में शनिवार देर शाम बीएसएफ जवान नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। नैन सिंह पश्चिम बंगाल में तैनात थे और 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए थे। उनकी पत्नी कोमल ने बताया कि गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति शांतिपूर्ण है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...