मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी 50 वर्षीय मां निर्मला देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे संजय को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उमेश कुमार, चौकी प्रभारी भद्रकाली के अनुसार, 50 वर्षीय निर्मला पत्नी विनोद का अपने बेटे संजय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जो इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संजय ने अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौजूद ग्रामीण इस खौफनाक घटना को देखकर सहम गए, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटाई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी संजय का व्यवहार पहले से ही असामान्य था। करीब डेढ़ साल पहले भी उसने अपनी पत्नी से विवाद के बाद अपने छह माह के बेटे को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उस मामले में उसकी पत्नी ने थाना हस्तिनापुर में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने इस दूसरी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में डर और आक्रोश का माहौल है, और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार, संजय का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संजय का व्यवहार पहले से ही असामान्य था और उसने करीब डेढ़ साल पहले अपने 6 महीने के बेटे की हत्या भी की थी।
Post a Comment