- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फ्लाइंग किस , रिएक्शन हो रहा वायरल | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 29 March 2026

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के फ्लाइंग किस , रिएक्शन हो रहा वायरल

 नई दिल्ली. विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत अपने ही धमाकेदार अंदाज में की. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 200 से ज्यादा रन को हासिल कर टीम को जीत दिलाई. पहले मैच के बाद सिर्फ अपनी मैच जिताऊ पारी के लिए नहीं, बल्कि अनुष्का शर्मा के साथ एक दिल छू लेने वाले पल के लिए विराट वायरल हो गए.

"विरुष्का" का यह पल कमाल का था. कोहली ने स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा की ओर फ्लाइंग किस भेजी. टीम के नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला का रिएक्शन वायरल हो गया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में कप्तान ईशान किशन के 80 और युवा सनसनी अनिकेत वर्मा के तूफानी 43 रन के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाया. विराट कोहली की 38 बॉल पर खेली 69 रन की पारी ने मैच को एकतरफा कर दिया. आरसीबी ने 15.4 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत से शुरुआत की.

फ्लाइंग किस ने लूट ली महफिल

जहां कोहली की पारी अहम रही, वहीं अनुष्का शर्मा को दी गई उनकी फ्लाइंग किस ने इंटरनेट का ध्यान खींच लिया. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत के बाद जैसे ही भीड़ ने जश्न मनाया, कोहली ने स्टैंड्स की ओर मुड़कर यह प्यार भरा इशारा किया. अनुष्का शर्मा ने मुस्कान के साथ जवाब दिया, जिससे यह पल और भी खास और भावुक हो गया, जिससे फैंस तुरंत जुड़ गए. इन सबके बीच अनन्या बिड़ला का रिएक्शन सबकी नजर में आ गया. वो अनुष्का के साथ खड़ी मैच देख रही थी और फ्लाइंग किस को देख स्टेडियम में मौजूद तमाम फैंस के जैसे ही खुशी से झूम उठी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


विराट कोहली की अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस का वीडियो इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गया. कुछ ही मिनटों में यह क्लिप ट्रेंड करने लगी, फैंस ने इसे शेयर किया और "व्होलसम वायरल मोमेंट" पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. "विरुष्का" एक बार फिर ऑनलाइन बातचीत में छा गया, फैंस ने कपल के रिश्ते और उनके प्यार भरे इजहार का जश्न मनाया.



Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...