- Delhi:-डेटिंग ऐप पर 'डेट' के बहाने किडनैपिंग, फिर 7 लाख की लूट | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 29 March 2026

Delhi:-डेटिंग ऐप पर 'डेट' के बहाने किडनैपिंग, फिर 7 लाख की लूट

नई दिल्ली: अगर आप किसी डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए। साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर किडनैप करता और फिर लाखों रुपये लूट लेता था।

पुलिस ने इस मामले में एक युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरलीन कौर उर्फ जेनी (20), नबोजित डे (30), संजय उर्फ जॉय (28), ऋषभ (25) और साहिल चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो कारें और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

युवक को ऐसे फंसाया जाल में

अडिशनल डीसीपी ऐश्वर्य शर्मा के मुताबिक, पीड़ित अनुरूप नरूला की मुलाकात डेटिंग ऐप '3F' पर 'Sherry' नाम की प्रोफाइल से हुई।

25 मार्च को युवती ने उन्हें नेहरू प्लेस मिलने बुलाया। वहां युवती के तीन साथियों ने उन्हें घेर लिया, मारपीट की और जबरन हुंडई ऑरा कार में डाल लिया।

बदमाशों ने पीड़ित का गला दबाकर उन्हें बेहोश कर दिया। बाद में डराकर-धमकाकर यूपीआई, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब

7 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए और नेहरू प्लेस में ही छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए बिछाया जाल

इंस्पेक्टर आरएस डागर की देखरेख में इंस्पेक्टर शुभम चौधरी, सब इस्पेक्टर मुनेश, राजवीर, राजेंद्र, एएसआई अनिल ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और फास्टैग डेटा खंगाला। ऑनलाइन पेमेंट के जरिए एक मोबाइल नंबर मिला। स्पेशल स्टाफ ने छापेमारी कर ऋषभ को कार समेत दबोचा। इसके बाद मालवीय नगर से बाकी चार आरोपियों को पकड़ा।

पूरी प्लानिंग से चल रहा था लोगों को लूटने का धंधा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि हरलीन ही 'Sherry' बनकर लोगों को फंसाती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ काम करते थे। सभी आरोपी पढ़े-लिखे हैं और किसी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। नबोजित पंचशील विहार का रहने वाला है और घटना का मुख्य आरोपी है। वह अपने भाई के साथ जिम चलाता है। वहीं संजय पशु चिकित्सा में डिप्लोमा कर रहा है और एक वेटनरी डॉक्टर के हेल्पर के तौर पर काम करता है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...