- 'तेल का संकट कम है, भाजपाई कर रहे कालाबाजारी'; सपा विधायक तेज प्रताप यादव का सरकार पर हमला | दैनिक सच्चाईयाँ

Sunday, 29 March 2026

'तेल का संकट कम है, भाजपाई कर रहे कालाबाजारी'; सपा विधायक तेज प्रताप यादव का सरकार पर हमला

नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचे सपा विधायक तेज प्रताप यादव भाजपा सरकार पर आक्रामक दिखे। उन्होंने कहा कि देश में गैस और तेल का संकट का तो कम है। असल में भाजपा के नेता ही इनकी कालाबाजारी में जुटे हैं।

करहल से सपा विधायक तेज प्रताप यादव ने करहल के गांव परशुरामपुर टूंडनी में की सभा संबोधित

उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के बीच छिड़े युद्ध के कारण संकट है, इसे सभी स्वीकार रहे हैं, लेकिन सरकार को कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की ओर कदम उठाना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से रखा जाएगा। भाजपा की केंद्र सरकार की विदेश नीति अच्छी न होने के कारण देश में डीजल और पेट्रोल की समस्या बढ़ रही है।

सरकार के मुख्यमंत्री झूठा प्रचार करने में लगे हैं

तेज प्रताप ने कहा, कि हैरानी तो इस बात की है कि इतना होने के बावजूद सरकार के मुख्यमंत्री झूठा प्रचार करने में लगे हैं। पंप पर डीजल-पेट्रोल के लिए और एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लाइन लगी है। सरकार के द्वारा इस ओर कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। झूठ बोलकर सरकार अपनी नाकामी छिपा रही है। इससे पूर्व उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर नरेंद्र यादव, ब्लाक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष डा. रामकुमार यादव, बृज कुमार यादव, सुखबीर सिंह यादव, अशोक प्रधान, सुरेश बाबू यादव, राजवीर सिंह यादव, नेम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...