- Meerut:-महीनों से बंद कमरा, बेड पर मिला कंकाल, पिता का गोलमोल जवाब | दैनिक सच्चाईयाँ

Saturday, 11 April 2026

Meerut:-महीनों से बंद कमरा, बेड पर मिला कंकाल, पिता का गोलमोल जवाब

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां पुलिस को मेरठ के सदर बाजार के तेली मोहल्ले में एक घर में महिला का कंकाल मिला है। मेरठ पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या उसके पिता ने ही की थी।

बताया जा रहा है कि पिता ने हत्या करने के बाद कई दिनों तक लाश के साथ घर में ही समय बिताया और फिर अचानक एक दिन घर में ताला लगाकर फरार हो गया। इस मर्डर का खुलासा परिजन की वजह से हुआ।

मृत महिला का नाम प्रियंका है, जो एक प्राइवेट स्कूल की टीचर थी। उसके पिता उदय भानु विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रियंका की हत्या तंत्र-मंत्र के चलते की गई है। जब मेरठ पुलिस ने प्रियंका के घर का ताला खोला, उस समय वीडियो बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हत्या का पर्दाफाश कैसे हुआ?

पुलिस के मुताबिक, प्रियंका विश्वास पिछले कई दिनों से पीलिया बीमारी से ग्रस्त थी। इसी वजह से वह सितंबर 2025 से स्कूल नहीं जा रही थी और घर पर ही रहती थी। इसी दौरान एक दिन प्रियंका के पिता से उनका भतीजा विश्वजीत विश्वास मिला, जिसने प्रियंका के बारे में हाल-चाल पूछा। इस पर भानु विश्वास अलग-अलग और उलझे हुए जवाब देने लगे।

कभी उन्होंने कहा कि प्रियंका देहरादून गई है, तो कभी बताया कि वह गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद परिजन को शक हुआ और उन्होंने भानु विश्वास को अपने घर बुलाकर गंभीरता से पूछताछ की। इस दौरान वह घबरा गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

क्या है हत्या की वजह?

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भानु विश्वास अपनी पत्नी की मौत के बाद चिंता और अकेलेपन में जी रहे थे। आशंका है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। क्योंकि उन्होंने बेटी की हत्या करने के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के बजाय उसे घर में ही रखा। घर में दुर्गंध आने के बावजूद वह वहीं रह रहे थे। इसी कारण पुलिस अब भानु विश्वास की मानसिक जांच कराने पर विचार कर रही है।

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि घर के कमरों में चारों तरफ कूड़ा-कचरा फैला हुआ है। कमरे के बेड पर प्रियंका विश्वास का कंकाल पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल हो रहा है।

Post a Comment

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...